हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, चिंतामणि हनुमान की पूजा-अर्चना
जबलपुर। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर प्रख्यात गायिका अनुराधा पौंडवाल ने स्वर लहरी से माहौल भक्तिमय कर दिया। अवसर था पाटन बाइपास स्थित विदित सिग्नेचर टाउनशिप के विशाल परिसर में स्थापित श्री चिंतामणि हनुमान मंदिर में आयोजित भजन संध्या का। अनुराधा पौंडवाल के भक्ति संगीत की धुनों पर भक्त-श्रद्धालुजन नृत्य करने पर विवश हो गए। हर तरफ भक्ति की गंगा प्रवाहित होती दिखाई दी। भक्तजनों ने विदित सिग्नेचर टाउनशिप में आयोजित श्रीहनुमान जन्मोत्सव के विविध कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्यलाभ प्राप्त किया।
भक्ति-भजन का आनंद लेने राहगीर भी रुक गए
पाटन बायपास स्थित विदित सिग्नेचर टाउनशिप के विशाल परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में अनुराधाजी की धुनों पर भक्त जन नृत्य करने को विवश हो गये। प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपने भजनों के माध्यम से हनुमानजी की भक्ति का ऐसा चित्रण किया कि श्रोता मंत्नमुग्ध हो गये। शाम 7 बजे से शुरु हुआ भजनों का दौर रात्रि 9 बजे तक एक सी लय में जारी रहा। कुछ भक्तजनों ने अनुराधाजी से अपने पसंदीदा भजन की फरमाइश भी की, जिसे उन्होंने पूरा किया। भजन संध्या का समां ऐसा बंधा कि विदित सिग्नेचर टाउनशिप के सामने वाले रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी रु क गये और भजनों का आनंद लेने लगे, ये दृश्य देखकर आयोजकों ने राहगीरों को कार्यक्र म में बुलाया और उन्हें प्रसाद आदि वितरण किया। भजन संध्या में बुजुर्गों के साथ महिलाओं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
परिसर की साज-सज्जा ने मोहा मन
भजन संध्या के आयोजन स्थल की आकर्षक विद्युत साज-सज्जा ने आगंतुकों का मन मोह लिया। विदित सिग्नेचर टाउनशिप का पूरा परिसर दूधिया रोशनी से नहा रहा था। आगंतुक पूरे परिसर को घूमकर यहां स्थित पार्क एवं अन्य सुविधाओं का आनंद भी ले रहे थे। कार्यक्र म समापन पर विदित सिग्नेचर के एमडी निमेष अग्रवाल,डायरेक्टर राहुल राय एवं सीइओ पुनीत तिवारी ने सभी श्रोताओं का अभिवादन किया।