Type Here to Get Search Results !

जबलपुर की इशिता छा गई इंडिया गॉट टैलेंट शो में, बनी पहली रनर-अप

बोली-इतना प्यार मिलेगा बदल जाएगी जिंदगी, नहीं सोचा था

 जबलपुर। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-9 में जबलपुर की कलाकार इशिता विश्वकर्मा पहली रनर-अप बन गई। पब्लिक द्वारा की जा रही वोटिंग के आधार पर विजेताओं की चयन प्रक्रिया अंतर्गत फाइनल में पहुंची इशिता शीर्ष 7 प्रतिभागियों में शामिल हैं जिन्हे पांच लाख रुपए का पुरस्कार और ट्रॉफी मिली है। उल्लेखनीय है कि इशिता विश्वकर्मा सारेगामापा विनर रह चुकी हैं। उन्होने शहर के सेंट्रल स्कूल से पढ़ाई की है। इशिता को म्यूजिक की ट्रेनिंग उनकी मां तेजल विश्वकर्मा से मिली। 16 साल की उम्र में रियलिटी शो सारेगामा विनर इशिता दिल है हिंदुस्तानी 2 और संगीत सम्राट जैसी रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुकी है। इशिता मप्र सरकार के लाडो अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। बता दें कि इंडियाज गॉट टैलेंट के हर प्रतिभागी ने जजेस से लेकर दर्शकों के दिलों में अपनी प्रतिभा के बल पर अलग जगह बनाई थी। फिनाले के लिए सात फाइनलिस्ट चुने गए थे। छोटी लता के नाम से मशहूर इशिता विश्वकर्मा को पहले रनर अप का खिताब मिला। मेजबान अर्जुन बिजलानी ने इशिता को इस उपलिब्ध तक पहुंचने के लिए यादगार के रूप में सोने की चेन भेंट की। 

 जबलपुर में खुशी का माहौल

 इशिता की उपलब्धि पर जबलपुर में खुशी का माहौल है। खास बात तब रही स्पर्धा में उसने अपने स्वर्गीत पिता की जैकेट पहनकर सभी को अपनी गायकी से चौंका दिया। इशिता विश्वकर्मा ने बताया इंडिया गॉट टैलेंट का पूरा सफर में अपने पिता और छोटे से परिवार के लिए समर्पित करने आई थी लेकिन यह सफर इतने लाखों लोगों का प्यार दे देगा कभी सोचा नही था। इस मंच ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.