Type Here to Get Search Results !

घर के भीतर घुसकर साले को जीजा ने पीटा, बहन को न भेजने से था नाराज

अधारताल थानांतर्गत कंचनपुर निवासी एक युवक को उसके जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के अंदर घुसकर बेरहमी से पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जीजा ने साले सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कंचनपुर मैदा मिल के पास रहने वाले 28 वर्षीय राजेंद्र रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह घर में ही स्थित अपनी दुकान में था। उसी वक्त उसका जीजा मनीष रजक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और रोड पर खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। राजेंद्र ने रिश्ते का लिहाज करते हुए कुछ नहीं कहा और चुपचाप दुकान से घर के अंदर चला गया। जिसके बाद मनीष भी अपने साथियों सहित घर के अंदर घुसा और बिना कुछ कहे-सुने राजेंद्र को हाथ-घूसों से पीटने लगा। परिजनों ने बीच-बचाव किया लेकिन सभी ने मिलकर उसे काफी देर तक पीटा। बताया जा रहा है कि मनीष की पत्नी कुछ दिनों पूर्व लड़-झगड़कर अपनी भाई राजेंद्र के घर आ गई थी, इसी खुन्नस को भुनाने के लिए मनीष ने अपने साले राजेंद्र के साथ मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 पैसे वसूलने युवक से मारपीट

 इसी तरह अधारताल के कुदवारी में रहने वाले पेशे से ड्राइवर सुनील विश्वकर्मा के साथ बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर आयुष करौतिया ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि आयुष ने सुनील को रेत, गिट्टी बेची थी, जिसकी कुछ पेमेंट बाकी थी। इसी पेमेंट की लेट लतीफी आयुष ने बौखला कर सुनील को उसके घर के सामने ही हाथ-घूसों से पीट दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.