Type Here to Get Search Results !

एनडीए-सीडीएस एग्जाम, जैमर हुए जाम

शहर के 30 परीक्षा केंद्रों में सर्चिग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश

 जबलपुर। संघ लोकसेवा आयोग नई दिल्ली की नेशनल डिफेंस अकादमी एंड नेवल अकादमी-कॉम्बीपेड डिफे ंस सर्विस परीक्षा (फस्र्ट)2022 आज रविवार को जिले के 35 केंद्रों में आयोजित की गई है। सुबह से सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही, वहीं शहर व बाहर से आए परीक्षार्थियों को सर्चिग के बाद प्रवेश दिया गया। वही शहर के महर्षि स्कूल व सेंट नार्बट केंद्र में लगाए गए जैमर जाम होने की खबर है, हालांकि इससे परीक्षा में कोई व्यवधान नहीं आया। वहीं अपने परिजनों को परीक्षा दिलाने माता-पिता और अन्य परिजन भी बाल-बच्चों सहित केंद्र के आसपास डेरा डाले हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के चलते कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था तथा चैकिंग के साथ परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। बता दें कि दो से तीन पालियों में चल रही इस परीक्षा में एनडीए-एन और सीडीएस एग्जाम के लिए प्रश्न-पत्र हल किए जा रहे हैं। क्रमश: एनडीए और एनए फस्र्ट प्रात: 10 से 12:30 बजे तक फिर दोपहर 2 से 4:30 बजे तक और सीडीएस-सेकंड प्रात: 9 से 11 बजे तक फिर दोपहर 12 से 2 बजे तक उसके बाद अपरान्ह 3 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। दोनों परीक्षाओं के लिए आयोग से टाइम टेबल जिला प्रशासन को मिला हुआ है जिसके मुताबिक जिला कोषालय द्वारा प्रश्नपत्र परीक्षा कंद्र तक सुगम और सुरक्षित ढंग से पहुंचा दिए गए हैं। केंद्र सुपरवाईजर के सहयोग के लिए सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाईजर-सह-इन्स्पेक्टिंग ऑफिसर भी नियुक्ति किए गए हैं।

 इन केंद्रों में कराए गए एग्जाम

मॉडल हाई स्कूल, ब्यौहारबाग कन्या शाला, भारत सेवक समाज पूर्वी घमापुर, महर्षि विद्या मंदिर, गुरुनानक गल्र्स हायर सेकंड्री स्कूल मढ़ाताल, सेंट अलॉयसियस कॉलेज केंट सदर, सेंट अलॉयसियस स्कूल केंट, सेंट थॉमस हायर सेकंड्री स्कूल सिविल लाइन, सेंट नॉर्बट गल्र्स हायर सेकंड्री स्कूल, नचिकेता हायर सेकंड्री स्कूल नेपियर टाउन, नवीन विद्या भवन स्कूल नेपियर टाउन, जीएस कॉमर्स कॉलेज सिविल लाइन, शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय, स्मॉल वंडर सीनियर सेकंड्री स्कूल बल्देवबाग, आरएस बेलासिंह हायर सेकंड्री स्कूल दशमेश द्वार मदनमहल, नचिेता सीनियर सेकंड्री स्कूल कचनार सिटी विजय नगर, सरस्वती हायर सेकंड्री स्कूल गढ़ाफाटक आदि में यह परीक्षाएं सम्पन्न कराई गईं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.