Type Here to Get Search Results !

अंग्रेजों के जमाने का पुल टूटा, 180 टायर वाला ट्राला जमीन पर



 नर्मदापुरम ,इटारसी । सुखतवा नदी के ऊपर बना अंग्रेजों के जमाने का पुराना पुल टूट गया है। पुल टूटने से नेशनल हाइवे 69 पूरी तरह से हुआ बंद हो गया है। इस पुल से इटारसी-बैतूल मार्ग पर आवागमन का कोई विकल्प नहीं। इस हादसे के बाद से सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। वहीं इटारसी-बैतूल-नागपुर हाइवे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

पूल भारी वजन सह नहीं पाया और पुल टूट भराभराकर नीचे गिर गया। बताया जाता है कि पुल पर से 80 चक्के वाला और लोहे का भारी सामान लदा ट्रक गुजर रहा था, तभी कमजोर हो चुका पुल भारी वजन सहन नहीं कर पाया और टूट कर नीचे गिर गया।

ट्राला हैदराबाद से इटारसी के लिए 6 मार्च को निकला था। खराब होने के कारण यह 4 दिन तक बैतूल में सातमऊ स्टाप के पास हाईवे किनारे खड़ा रहा। इसे सुधारने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे। ट्रॉला रविवार को बैतूल से इटारसी जाने के लिए फिर रवाना हुआ था। और इस पुल से गुजरते हुए यह वारदात हो गई।

पावर ग्रिड इटारसी में लगाई जाने वाली 17 फीट ऊंची और लगभग 20 फीट चौड़ी मशीन को ले जाने हैदराबाद की तोशिबा कंपनी का ट्राला 6 मार्च को हैदराबाद से इटारसी के लिए रवाना हुआ था। इस ट्राले में एक एक्सल में 8 टायर लगे हैं। 16 एक्सल में 128 टायर लगे हुए है। ट्राले को खींचने वाले ट्रक में 10 टायर हैं। मशीन का वजन 130 टन है। जिस नेशनल हाईवे-69 का पुल गिरा है, वहां हर दिन 5 हजार वाहन क्रॉस होते हैं। ट्राले में ड्राइवर समेत 4 लोग थे, जो घायल हैं।

पुल टूटने से भोपाल-नागपुर हाईवे के ट्रैफिक को नर्मदापुरम प्रशासन दूसरे रास्ते से डायवर्ट करने की तैयारी कर रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.