Type Here to Get Search Results !

रामनवमीं जुलूस में हाईटेंशन लाइन से भगवा ध्वज टच होते ही झुलसे 6 कांग्रेसी


छिंदवाड़ा में हादसा, गंभीर रूप से घायल को नागपुर रेफर किया

 छिंदवाड़ा । रामनवमी के अवसर पर जोश और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही शोभा यात्र में बड़ा हादसा हो गया। हिंदू उत्सव समिति के जुलूस में शामिल डीजे जिस वाहन पर था उसमें लगे भगवा ध्वज का लोहे का पाइप हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गया। करंट फैलते ही डीजे वाहन में विस्फोट के धुंआ निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हादसे में 6 लोग बुरी तरह झुलस गए, इनमें 1 व्यक्ति को गंभीर हालत में नागपुर ले जाया गया। झुलसने वाले सभी सदस्य कांग्रेस कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने एम्बुलेंस नहीं मिली, वहीं अस्पताल के बर्न वार्ड में कोई व्यवस्था नहीं थी। 

घायलों का हाल जानने कांग्रेस नेता पहुंचे अस्पताल


रविवार को रामनवमीं की शोभायात्र निकाली जा रही थी। डीजे की धुन पर नाचते लोगों में उस समय भगदड़ मच गई जब जुलूस चार फाटक ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा और डीजे वाहन में लोहे के पाइप में लगा भगवा ध्वज हाईटेंशन से टच हो गया। बिजली का करंट फैलते ही डीजे वाहन से धुंआ निकला और उसके संपर्क में रहे 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। तत्काल जुलूस रोककर करंट से झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण नागपुर रेफर कर दिया गया। करंट से झुलसे लोगों में पुरुष के साथ दो महिलाएं भी हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता जगदीश चंद्रवंशी, मनीषा पाल (महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीण), राहुल मालवी, अभिषेक गुप्ता, अन्नू शिवहरे और लोकेश यादव घायल हो गए। इनमें जगदीश चंद्रवंशी की हालत गंभीर है। उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता दीपक सक्सेना सहित कई कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.