Type Here to Get Search Results !

युवती ने की आत्महत्या, मायके वाले बोले-हत्या कर फांसी पर लटका दिया

न्यू आनंद नगर में घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच जबलपुर। हनुमानताल न्यू आनंद नगर में देर रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या कर फांसी पर लटकाने के आरोप भी लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंडला बिछिया निवासी 24 वर्षीय मोजिमा कुरैशी का निकाह एक वर्ष पूर्व रजा चौक न्यू आनंद नगर में रहने वाले बहाबुद्दीन कुरैशी के साथ हुआ था। बीती रात करीब 1 बजे बहाबुद्दीन अपनी बाइक को धोकर जब कमरे में जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बहाबुद्दीन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन मोजिमा ने न तो दरवाजा खोला न ही आवाज दी। जिसके बाद बहाबुद्दीन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो मोजिमा को फांसी पर झूलता देखकर उसके होश उड़ गए। बहाबुद्दीन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.