Type Here to Get Search Results !

कुंडम में तांत्रिक को पत्थर-डंडे से पीटकर मार डाला फिर पेड़ पर लटका दिया

देर शाम एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे घटना स्थल 

जबलपुर। तंत्र-मंत्र और गुनियाई के शक में एक अधेड़ की पत्थर मारकर व डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। कुंडम थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में हत्या करने के बाद कथित तांत्रिक को पेड़ पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सोमवारी की देर शाम घटना स्थल पहुंचे और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। थाना कुण्डम में पूर्वान्ह 11 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम उचेहरा खेरमाई मढ़िया के पास एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी है। टीआई प्रताप सिंह मरकाम तत्काल स्टाफ के पहुंचे तो वहां भीड़ लगी थी। 40 वर्षीय विमला बाई बरकडे ने बताया कि वे घर पर थी और रविवार की रात लगभग 10 बजे उसके पति सुनील बरकडे को गांव के मन्नू उलाडी, फूलसाह एवं गांव के अन्य लोग बुलाकर ले गए थे। साथ ले जाते समय दुर्गा मंच के पास उसके पति के साथ हाथ मारपीट कर खेरमाई मढ़िया की तरफ ले गये जहां लाठी, डंडों एवं पत्थरों से उसके पति सुनील की हत्या कर दी। महिला का कहना था कि मारपीट के बाद उसके पति को पीपल व खसही के पेड़ की डाल में नायलॉन की रस्सी से बांधकर लटका दिया था। गांव के लोगों से यह जानकारी मिलने पर आज सुबह 8 बजे वह खेरमाई मढ़िया जाकर देखी तो उसका पति सुनील बरकड़े पेड की डाल में रस्सी से मृत अवस्था मे लटका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अपूर्वा किलेदार तथा एफ.एस.एल. की डॉ. सुनीता तिवारी एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम हेतु भिजवाया गया। पुलिस हत्या के संबंध में पड़ताल कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.