Type Here to Get Search Results !

‘ये हैं खरगोन में चचाजान दिग्विजय के शांतिदूत’! ट्वीट कर दिग्विजय जैसी गल्ती कर गए विजयवर्गीय

ट्विटर वार: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पोस्ट पर विवाद

 भोपाल। खरगोन दंगे को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद कुछ ऐसी ही गल्ती भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कर बैठे। उन्होने ट्वीट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक व्यक्ति ये कहता दिख रहा है कि ‘हम जरा कुछ करें तो तहलका मचा देते हैं ये लोग, इतना डर काफी है तुम्हारे लोगों के लिए समङो न’ । इसे पोस्ट कर कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि ‘ये हैं खरगोन के चचाजान दिग्विजय के शांतिदूत, पुलिस इन पर कार्रवाई न करे तो क्या करे? आस्तीन के सांप कोई भी हो फन कुचलना जरूरी है’। 

ट्वीट के जवाब में ट्वीट फिर विजयवर्गीय का जवाब

 कैलाश विजयवर्गीय की इस पोस्ट पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि कैलाश जी, आपने जो वीडियो डाला है, वह ख़रगोन का नहीं है। जिस भाषा का उपयोग आपने किया है। वह भड़काने वाली है। क्यों न शिवराज जी व नरोत्तम जी जो कि आपके ‘‘खास’’ शुभचिंतक हैं, आपके खिलाफ मुकदमा दायर करें? मैं नहीं करूंगा क्योंकि मैं जानता हूं, आपके आजकल ‘‘अच्छे दिन’’ नहीं चल रहे हैं। दिग्विजय के ट्वीट के बाद जवाब में कैलाश विजयवर्गीय ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘दिग्विजय जी आप अपनी आदतानुसार मेरे ट्वीट के अर्थ का अनर्थ निकालने का प्रयास कर रहें है, जो कि सफल नहीं होगा। आप मेरा ट्वीट पुन: पढ़ें जिसका आशय बहुत स्पष्ट है जिन शांतिदूतों के आप पैरोकार बनते है वो अपराध करेंगे तो देश के किसी भी हिस्से में कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे’। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ट्वीट में जो वीडियो है वह दूसरे राज्य का लग रहा है, मध्यप्रदेश का नहीं है। जिस तरह दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर हुई वैसे ही कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ होना चाहिए। ये सदभाव बिगाड़ने की कोशिश है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.