Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के सिर्फ 61 नेता कर सकेंगे वोट

पाटी में प्रदेश प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया शुरू 

 भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लिए प्रदेश प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मध्यप्रदेश


से सिर्फ 61 नेता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। एआईसीसी का अध्यक्ष चुनने के लिए चुनिंदा सदस्यों को ही यह पात्रता मिलेगी। नियम के अनुसार इससे पहले इन्हें प्रदेश और एआईसीसी का प्रतिनिधि बनना जरूरी होगा, तब ही उन्हें वोट करने का अधिकार मिल सकेगा। अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिल सकेगा। निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक हर ब्लॉक से चुन कर आए प्रदेश प्रतिनिधियों में से ही एआईसीसी प्रतिनिधि चुना जाएगा। आठ प्रदेश प्रतिनिधियों पर एक एआईसीसी प्रतिनिधि चुना जाना है। प्रदेश प्रतिनिधियों की संख्या 487 रहेगी, इसके हिसाब से 61 एआईसीसी प्रतिनिधि प्रदेश से चुने जा सकेंगे। ये 61 प्रतिनिधि ही एआईसीसी अध्यक्ष के यदि चुनाव होते हैं तो उसमें वोट कर सकेंगे। एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव सितम्बर माह में प्रस्तावित है। 

 सदस्यता अभियान समाप्त होने के तत्काल बाद सूची बनेगी

प्रदेश कांग्रेस 15 अप्रैल के बाद हर जिले में अपने सदस्यों की सूची बनाएगी। दरअसल 15 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चल रहा है, सदस्यता अभियान खत्म होने के तत्काल बाद सदस्यों की हर जिले में सूची तैयारी होगी। इसके बाद बूथ स्तर पर चुनाव होंगे, जिसमें बूथ अध्यक्ष और ब्लॉक प्रतिनिधि का चुनाव होगा। हर बूथ से 6 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। ये प्रतिनिधि ब्लॉक अध्यक्ष को चुनाव में वोट देने का अधिकार रखेंगे और हर ब्लॉक से 6 जिला प्रतिनिधि बनाए जाएंगे। इसमें जिला प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष के लिए वोट कर सकेंगे। वहीं प्रदेश प्रतिनिधि का चुनाव भी होगा। प्रदेश प्रतिनिधि हर ब्लॉक से एक चुने जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस में 487 ब्लॉक हैं। यदि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो ये प्रतिनिधि उसमें वोट करने का अधिकार रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ सकता है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव अगस्त में होना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.