शहर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों को किया नियुक्त
खरगोन 12 अप्रैल 2022। 10 अप्र्रैल को शहर में श्रीराम नवमी पर्व पर जुलुस के दौरान
हुई आगजनी व पत्थरबाजी की घटना के कारण साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित हुई।
इसके लिए स्थानीय स्तर पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित
करने के लिए अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने पूर्व में लगाई की ड्यूटी में संशोधन
कर आगामी आदेश तक कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए हैं। जारी आदेश में अपर
कलेक्टर श्री मुजाल्दा ने कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री केके मालवीय शहर में प्रातः 06 बजे से
सांय 06 बजे तक एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री ओ.एन, बड़कुल सांय 06 बजे से
प्रातः 06 बजे तक संपूर्ण प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी के लिए नियुक्त किया है। वहीं प्रभारी
तहसीलदार सेगांव वंदना चौहान प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक एवं प्रभारी तहसीलदार
श्री रामकृष्ण अहिरवार सांय 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम थाना
खरगोन में कर्तव्य स्थल में मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार कसरावद तहसीलदार श्री रमेशचंद्र सिसोदिया प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे
तक तथा तहसीलदार खरगोन श्री योगेन्द्रसिंह मौर्य सांय 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक
संजय नगर क्षेत्र में नियुक्त किया है। वहीं प्रभारी तहसीलदार श्री मनीष जैन प्रात 06 बजे
से सायं 06 बजे तक तथा नायब तहसीलदार खरगोन प्रवीणसिंह चंगर को सांय 06 बजे से
प्रातः 06 बजे तक मौतीपुरा क्षेत्र मौजूद रहेंगे। प्रभारी तहसीलदार झिरन्या के श्री
विजेन्द्रसिंह प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक तवड़ी मोहल्ले में नियुक्त किया है।
आदेशानुसार नायब तहसीलदार भीकनगांव के श्री मुकेश मचार सांय 06 बजे से
प्रातः 06 बजे तक संपूर्ण प्रभावित क्षेत्रों में घूमकर नजर रखेंगे।
