Type Here to Get Search Results !

जलसंवर्धन : इमरती तालाब में उतरे सांसद,कलेक्टर के साथ भाजपा के नेता

पीएम के आव्हान पर 75 तालाबों के संरक्षण का अभियान शुरू 

जबलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर जल बचाने आज गढ़ा इमरती ताल की खुदाई के साथ तालाबों को संवारने अभियान का शुभारंभ सांसद राकेश सिंह की अगुवाई में किया गया। जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर निर्माण करने शुरु हुई इस मुहिम के लिए सुबह गढ़ा स्थित पंडा की मढ़िया के सामने से श्रमदान कर शुभारंभ किया गया। इसमें आने वाली पीढ़ी के लिए पानी को संरक्षित रखने का भाव हृदय में रख शुरु की गई। इस मुहिम में विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी सहित कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता और जनसामान्य ने इमरती तालाब और उसके आसपास की सफाई और खुदाई कर तालाब को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री के आव्हान पर देश के सभी जिलों में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत जबलपुर के सभी 51 तालाबों का रक्षण-संरक्षण करने का संकल्प दोहराते हुए बताया गया कि इसके साथ ही 24 अन्य ताल-तलैयों को इससे जोड़ कर जल बचाने का संदेश दिया जाएगा। भविष्य में आसन्न जल संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री की दूरदृष्टता की प्रशंसा की जा रही है। इसमें कहा जा रहा है, कि आज जल को संरक्षित करना बहुत जरुरी है। नीचे गिर रहे भू-जल स्तर को देख कर हमें यह प्रयास करना बहुत जरुरी हैं। इसलिए धरती में पानी रिचार्ज के स्त्रोत तैयार करना जरुरी हैं। इसलिए पूरे साल इस अभियान को चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में पहले ऐसे 51 तालाबों का चयन किया गया है जहां अभियान चला कर जल संरक्षण की दिशा में काम करना है। तमाम कठिनाईयों के बावजूद आज देश चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.