Type Here to Get Search Results !

फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर किया शादी का वादा, फिर युवती से बलात्कार के बाद मुकरा

महिला थाना में एफआईआर, पुलिस कर रहे प्रेमी की तलाश 

जबलपुर। फेसबुक के जरिए युवती का फ्रेंड बना एक युवक प्यार और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी शादी करने की बात से मुकरते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 376, 294, 506 का अपराध दर्ज कर हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस ने बताया, कि 24 वर्षीय युवती प्रतिज्ञा (परिवर्तित नाम) वर्ष 2018 में जबलपुर आई थी। फेसबुक के जरिए प्रतिज्ञा की दोस्ती सुहागी निवासी 25 वर्षीय देवी सिंह बागरी से हो गई। देवी सिंह ने प्रतिज्ञा को प्यार के जाल में फसाकर शादी करने का वादा किया और उसके साथ रेप किया। बीते सालों में दोनों आपस में मिलते जुलते रहे, इसी बीच प्रतिज्ञा के परिजनों ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। आरोपी देवी सिंह ने शादी नहीं होने दी, लड़के वालों से उसने बात कर शादी तुड़वा दी। देवी सिंह ने भरोसा दिलाया, कि जल्द ही वह युवती से शादी कर लेगा, लेकिन जब युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो वह कहने लगा, कि उसने विवाह करने के लिए दोस्ती नहीं की थी। पुलिस फेसबुक फेंड्र की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.