भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय बैठक में बोलीं माया नरोलिया
जबलपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा पर है। हर कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की मातृ शक्ति को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य हासिल करना है। माया नरोलिया भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की संभागीय बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष के साथ संभाग प्रभारी व भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्र बाल्मीक, मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अश्विनी परांजपे व महानगर अध्यक्ष रूपा राव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
संभाग से पहुंची जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी
बैठक में संभाग के सभी जिलों से महिला मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुई और संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नरोलिया ने कहा कि महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें और केंद्र व राज्य सरकार की जो महिलाओं के हित की योजनाएं है उनका लाभ हितग्राहि महिला को दिलाने महिला मोर्चा की टीम को कार्य करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शशि पटेल ,वैशाली, कार्यसमिति सदस्य अर्चना अग्रवाल,आत्मिका सिंह जबलपुर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूपा राव एवं ग्रामीण अध्यक्ष अलका गर्ग ने विचार व्यक्त किए। बैठक में उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, दीपिका चांदोरकर, तनुश्री सिंह,प्रियंका श्रीवास्तव विभा उपाध्याय, मनीषा चौहान,मधुबाला सिंह ,रीना रॉय,दीपमाला केसरवानी, सीमा सिंह, नीता रजक, सुन्नी सुहाने,जागृति शुक्ला,नूपुर लखेरा, नीतू दुबे, प्रीति कोरी एवं कार्यकारिणी की सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।