Type Here to Get Search Results !

नाबालिग लड़की के पीछे पड़ा शोहदा, प्यार से इंकार करने पर घर पर पत्थरबाजी

खमरिया में रहने वाला परिवार दहशत में, थाने में एफआईआर 

जबलपुर। खमरिया थानाक्षेत्र में एक छात्र से जबरन दोस्ती करने और प्यार का इजहार करने वाले शोहदे ने लड़की द्वारा इंकार करने पर उसके घर में पत्थरबाजी कर हंगामा मचा दिया। बताया जाता है कि शोहदे की हरकत से छात्र सहित उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई, कि परम शर्मा नामक युवक स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता था। परम ने किसी तरह लड़की का मोबाइल फोन नंबर हासिल कर लिया और बार बार कॉल कर प्यार का इजहार करने लगा। नाबालिग लड़की ने उसे ऐसी हरकतें करने से मना किया, तो परम छेड़छाड़ पर उतारू हो गया और जब इसके बाद भी बात नहीं बनी तो परम अपने दोस्त अंकू सोनकर को लेकर छात्र के घर पहुंच गया दोनों ने मिलकर पहले तो उसे जातिगत रूप से अपमानित किया और फिर घर पर पत्थर फेंकने लगे। काफी देर तक दहशत फैलाने के बाद दोनों बदमाश छात्र सहित उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.