Type Here to Get Search Results !

रीवा इंटरसिटी ने यात्रियों को रुलाया,ट्रेन यहां से न चलने की जानकारी नहीं दी

जूनियर ज्यूडीशियल परीक्षा देने वाले आवेदक हुए परेशान

 जबलपुर। रीवा जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन ने शनिवार को यात्रियों को जमकर रुलाया। सबसे ज्यादा परेशानी उन आवेदकों को हुई जो हाईकोर्ट में भर्ती के लिए जूनियर ज्यूडीशियल का पेपर देने शहर पहुंचे थे।बताया जाता है कि सिहोरा- कटनी के बीच हिरन नदी रेलवे पुल पर कल सुबह गार्डर बदलने का काम किया जाना था, जिसके चलते रेलवे ने ब्लॉक लिया था। ब्लाक के चलते न तो सुबह के समय पर जबलपुर से रीवा जाने वाली शटल ट्रेन ही चलाई गई और न ही शाम को रीवा इंटरसिटी को जबलपुर से रीवा भेजा जा सका। बताया जाता है कि यात्री, रीवा जाने वाली इंटरसिटी के टाइम पर जबलपुर स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन उन्हे ट्रेन का रैक किसी भी प्लेटफार्म पर खड़ा दिखाई नहीं दिया। ट्रेन छूटने का समय हो चुका था और ट्रेन नजर नहीं आ रही थी, जिसके चलते यात्री परेशान होते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी उन आवेदकों को हुई जो कि जूनियर ज्यूडिशियल का पेपर देने के लिए जबलपुर पहुंचे थे और शाम को इंटरसिटी ट्रेन से सिहोरा, कटनी सतना अथवा रीवा जाना चाह रहे थे। बाद में जब यात्रियों को पता चला कि आज जबलपुर-रीवा इंटरसिटी जबलपुर के बजाय कटनी से चलाई जाएगी तब कहीं जाकर यात्रियों ने आनन फानन में महाकौशल एक्सप्रेस की टिकट खरीदी और गंतव्य को रवाना हुए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.