Type Here to Get Search Results !

चरगवां के जमुनिया में खेतों में लगी आग से 40 एकड़ में लगी फसल खाक

आखों के सामने बर्बादी देख रोने लगे किसान 

जबलपुर। चरगवां के जमुनिया में 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। इस नुकसान से किसान सदमे के साथ आक्रोश में भी हैं। किसानों का कहना है, कि इस अग्निहादसे में उनकी सालभर की मेहनत और रुपए भी जलकर खाक

हो गए। जानकारी के मुताबिक चरगवां स्थित जमुनिया हार में मनीष राय, विनोद राय, अनीता राय, वृंदावन राय और कोटवार विशाल की 40 एकड़ रकबा में गेहूं की फसल कटने के लिए खड़ी थी। जहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। किसानों सहित गांव के अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। धरने पर बैठ गए किसान खेत में आग लगते ही किसानों ने किसानों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया, लेकिन आधा घंटे में ही फसल जलकर खाक हो गई। जिसके बाद किसानों ने मेन रोड पर चकाजाम कर दिया। किसानों के बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए सीएसपी आईपीएस प्रियंका शुक्ला, नायब तहसीलदार गौरव पांडे, थाना प्रभारी विनोद पांडे ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। काफी देर की मान-मनौव्वल के बाद किसानों ने मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। किसानों ने प्रशासन से मांग की है, कि गर्मी में हर साल शॉर्ट सर्किट या नरवाई जलाने के कारण कई किसानों की फसल जलकर चौपट होती है, इसलिए ऐसी परिस्थति से निपटने के लिए कटाई के समय कुछ दिनों के लिए गांव में दमकल वाहन खड़ा करा दिया जाए।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.