बिना नंबर की बस अंधाधुंध दौड़ा था ड्राइवर, मौके से फरार
जबलपुर। सिहोरा बस स्टैंड के पास बस चालक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत गई वही गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया है। सिहोरा पुलिस के मुताबिक चौरसिया ट्रैवल्स की बिना नंबर वाली बस का चालक सवारी लेकर पुराने बस स्टैंड से कुछ आगे पहुंचा था। बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक एमपी 20 एमजी 8226 से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के नीचे बंपर में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार ग्राम छपरा निवासी गुड्डा कोल की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसका साथी ज्ञानी कोल गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक चकनाचूर, बस जब्त, ड्राइवर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था, कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और मालिक की तलाश की जा रही है। गुड्डा कोल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए बस ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
