Type Here to Get Search Results !

संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान


संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान

            टीएल बैठक में माह फरवरी में जारी ग्रेडिंग के बाद 25 से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एल-1 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता दिलदार डाबरकनिष्ठ अभियंता बचैया रविशंकर त्रिपाठीकनिष्ठ अभियंता राहुल सिंहसीईओ जनपद पंचायत बहोरीबंद मीना कश्यपऊर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुबोध कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

            इसी प्रकार राजस्व अधिकारियों में तत्कालीन तहसीलदार बड़वारा सुनीता मिश्रा व तहसीलदार बहोरीबंद पूर्वी तिवारी को भी प्रशस्ति पत्र भेंटकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सम्मानित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पोनगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरेसंयुक्त कलेक्टर साधना परस्तेडिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.