खेतों की नरवाई में किसान नहीं लगाएं आग
कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया किसानों से आग्रह
कटनी खेतों की नरवाई में किसानों द्वारा लगाई जाने वाली आग से होने वाले नुकसान को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किसानों से खेतों की नरवाई न जलाने का आग्रह किया है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नरवाई जलाने से जहां मिट्टी की उर्वरकता नष्ट होती है तो वहीं गर्मी की वजह से आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी रहती है।
कलेक्टर ने किसानों से कहा है कि कई बार नरवाई की आग खेत में खड़ी फसल तक पहुंच जाती है, जिससे काफी हानि होती है। उन्होंने किसानों से इस मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।
हो रहा है सर्वे कार्य
जिले के जिन कृषकों के खेतों में आग लग जाने से फसलों का नुकसान हुआ है, कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर अब राजस्व विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। ताकि कृषकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दी जा सके।

