टीएल बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने गुंडा लिस्ट में दर्ज अपराधियों के नाम की जानकारी थाना प्रभारियों से लेकर कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए। साथ ही कहा कि जिले में जिन भूमियों को माफिया से मुक्त कराया गया है, उनमें गरीबों के आवासों के निर्माण को प्राथमिकता दें। बैठक में हेल्थ ब्लाक मेला आयोजित करने, एडाप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम केन्द्रों में सुविधाएं बढ़ाने, नगरीय क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, खाद्य सुरक्षा के प्रकरणों की वसूली करने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रदान किए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग में जिन अधिकारियों की स्थिति ठीक नहीं है, उनकी वेतन वृद्धि रोकने, कनिष्ट अभियंता सिलौड़ी व विजयराघवगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही पीएम आवास ग्रामीण की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने और नगरीय क्षेत्रों में प्रशासकों को आवास निर्माण की स्थिति का रिव्यू करने और लंबित पत्रों की समीक्षा कर समय सीमा पर कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में दिए।
Breaking News
Loading...

