Type Here to Get Search Results !

इंदौर में पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से पुलिस आरक्षक ने किया बलात्कार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए फिर मुकर गया नीलेश 

जबलपुर। एमपीपीएससी की कोचिंग करने इंदौर गई जबलपुर की छात्रा से यहां पदस्थ पुलिस आरक्षक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार कर दिया। बताया जाता है कि छात्रा  से स्थानीय होने के कारण पहचान के बाद पुलिस आरक्षक ने शारीरिक संबंध बना लिए और बाद में विवाह करने से मुकर गया। आरक्षक पर उज्जैन के महाकाल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरक्षक महाकाल मंदिर के पास एक होटल ले गया था, जहां उसने झांसा देकर रेप कर दिया। महाकाल थाने के टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि जबलपुर की युवती इंदौर में पीएससी की कोचिंग कर रही है। युवती ने बताया कि एक साल पहले मार्च 2021 में जबलपुर में पदस्थ आरक्षक नीलेश पंड्या उसे महाकाल दर्शन कराने के बहाने उज्जैन लेकर आया था। होटल में शादी का नाटक कर नीलेश ने मंगलसूत्र पहना दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरक्षक ने जबलपुर बुलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी आरक्षक अपनी बात से मुकर गया। पीड़िता इंदौर महिला थाने पहुंची,वहां जीरो पर अपराध कायम कर घटनास्थल महाकाल होने के कारण केस डायरी वहां भेजी गई है। पुलिस ने आरक्षक नीलेश पंड्या पर दुष्कर्म केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जल्द ही जबलपुर आ सकती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.