Type Here to Get Search Results !

भ्रष्टाचारी, माफियाआंे को भाजपा का संरक्षण, युवाओं का भविष्य खतरे में : कमलनाथ

श्रीनिवास व कृष्णा अल्लावरू ने युवाओं में भरा जोश

 भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि 2023 का चुनाव मप्र के युवाओं के भविष्य का चुनाव है। आज का युवा अपने हाथांे में काम चाहता है, ठेका या कमीशन नहीं चाहता है। आज नौजवानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है उनके भविष्य की, कृषि क्षेत्र में भी आज बडी चुनौती है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कहां से सुरिक्षत रह सकता है। कमलनाथ युव कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा की कांग्रेस से 15 महीने की सरकार का हिसाब पूछने वाली भाजपा अपने 17 सालों का हिसाब नहीं देते, जिसमें भ्रष्टाचारियों, माफियाओं को संरक्षण देने के साथ ही जनता को झूठी घोषणाओं से छला गया। कमलनाथ ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि समय आ रहा है, पार्टी के लिए समर्पण भाव से जुट जाएं, हमारी चक्की धीमी चलती ह्रै पर पीसती बहुत बारीक है। 

 भाजपा युवाओं को न पढ़ाए राष्ट्रवाद का पाठ, स्वतंत्रता संग्राम में नहीं थी भूमिका

कमलनाथ ने कहा कि वे स्वयं युवा कांग्रेस के माध्यम से पार्टी की सेवा में आए और स्व इंदिरा गांधी ने युवा कांग्रेस की भूमिका को महत्वपूर्ण मानने की परिपाटी शुरू की। आज स्थानीय स्तर पर संघर्ष करते हुए कांग्रेस को मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार युवा ही करेंगे क्योंकि जहां युवा कांग्रेस मजबूत, वहां कांग्रेस मजबूत। नौजवानों को झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा ने कहां घसीटा है, यह युवाओं को समझने की जरूरत है। कांग्रेस लंबे समय बाद सत्ता में लौटी तो हमने प्रदेश को नई पहचान देने की नीति बनाई, लेकिन कुछ लोगों ने खरीद फरोख्त कर कांग्रेस की सरकार गिराई। आगामी चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी। उन्होने कहा कि मोदी जी ने 2014 के चुनाव में कहा था दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे। किसी को रोजगार मिला क्या? बल्कि बेरोजगारी बढ़ गई। आज युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 2019 के चुनाव में रोजगार की बात न कर राष्ट्रवाद की बात करने लगे, ये हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ायेगे? मैं इनसे पूछता हूं कि क्या इनकी पार्टी में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा है, जिसने देश की आजादी में भाग लिया हो। 

राष्ट्रीय पदाधिकारी बोले- एक बूथ पांच यूथ में कम से कम एक महिला हो

 भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक बूथ-पाँच यूथ कार्यक्र म को सफल बनाने के लिए चार मूलमंत्र हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि देश की आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ पर कम से कम एक महिला को जोड़ा जाए एवं डिजिटल क्रांति के दौर में कम से कम एक युवा बूथ पर डिजिटल युवा के रूप में कार्य करे, इसके साथ ही बूथ पर 35 वर्ष के आयु से कम लोगों को भी जोड़ा जाए व जोड़े गए युवाओं के कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाए। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि युवाओं को संगठन का अनुशासन सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए एवं आने वाले समय में कांग्रेस की तीसरी और चौथी पीढ़ी का नेतृत्व युवा कांग्रेस में वर्तमान में कार्य कर रहे साथियों के हाथों में होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.