Type Here to Get Search Results !

इंडिया स्मार्ट सिटी में जबलपुर को सूरत में केंद्रीय मंत्री ने दिया अवार्ड

स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने ग्रहण किया सम्मान
जबलपुर। भारत सरकार द्वारा सूरत में आयोजित कार्यक्रम स्मार्ट सिटी समार्ट अरबनाईजेशन कॉन्क्लेव में जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को राउंड फस्र्ट सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबलपुर स्मार्ट सिटी ने टॉप- 20 परफॉर्मिग सिटीज आईएसएसी 2020 अवार्ड में यह स्थान प्राप्त किया। भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी जबलपुर की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने यह अवार्ड प्राप्त किया । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं आयुक्त नगर निगम जबलपुर आशीष वशिष्ठ ने सभी शहरवासियों को बधाई दी । जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को भारत सरकार द्वारा सराहा जाना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त एक अन्य पुरस्कार साइक्लिंग इवेंट में टॉप सिटी लीडर्स में भारत में प्रथम स्थान जबलपुर स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव ने प्राप्त किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.