इंडियाज गॉट टैलेंट की फस्र्ट रनर-अप बनेगी प्ले बैक सिंगर
जबलपुर। इंडियाज गॉट टैलेंट की फस्र्ट रनर-अप इशिता विश्वकर्मा मंगलवार को जबलपुर पहुंची। स्टेशन पर उतरते ही स्वागत से अभिभूत इशिता ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय संस्कारधानी के एक-एक नागरिक को है जिन्होने अपना प्यार दिया और मुङो रियलिटी शो में जो सम्मान मिला वह जबलपुर का सम्मान है। इशिता अब जल्द ही अपने नए सफर पर निकलेगी और कंगना रनाउत की फिल्म सीता में प्लेबैक सिंगर बनेगी। कंगना ने यह ऑफर उसे शो के दौरान ही दिया था। सुबह मुम्बई से आई इशिता विश्वकर्मा का स्वागत उल्लास के माहौल में किया गया। भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल ने धूमधाम से अगवानी की और इसे शहर के लिए गौरव का दिन बताया। इशिता ने कहा कि इससे पहले मध्यप्रदेश में पहली ट्राफी वह सारेगामापा की विनर बनकर लाई थी और अब ये ट्राफी मिलने के पहले जब वोट के लिए जबलपुर आई थी तब नागरिकों ने जो स्वागत किया था उसने ही मेरा हौसला बढ़ाया। इंडियाज गॉट टैलेंट में फस्र्ट रनर-अप का खिताब मिलने के साथ ही उसे 5 लाख रुपए का चैक मिला है। इशिता अपनी मां और जबलपुर की मशहूर गायिका तेजल विश्वकर्मा को अपनी पहली गुरु मानती है और पिता के निधन के बाद उनकी जैकेट पहनकर प्रतियोगिता में दोहरे उत्साह के साथ सफलता हासिल की। फिल्म सीता का काम अगले माह शुरू होगा इसलिए वह शहरवासियों व मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने आई है।