ड्राइवर ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा, 4 घायल
रीवा। जिले के ङिारिया स्थित टोल प्लाजा पर रुकने की बजाय 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पहंची स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार मालिक गजराज यादव की स्पॉट पर मौत हो गई और उसके घायल ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं 4 लोगों को गंभीर चोट होने के कारण त्योंथर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। टोल प्लाजा पर धमाके के साथ हुई टक्कर से आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए थे।
मैहर से प्रयागराज लौट रहा था यादव परिवार
थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे के बीच स्कॉर्पियो क्र मांक यूपी 70 एफएम 9738 में सवार 6 लोग मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन कर रीवा होकर प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही स्कॉर्पियो नेशनल हाईवे-30 के ङिारिया टोल प्लाजा के पास पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण डिवाइडर से तेज धमाके के साथ टकरा गई। चंद पलों में ही स्कार्पियो मालिक 55 वर्षीय गजराज यादव की मौत हो गई और ड्राइवर कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल प्लाजा से एम्बुलेंस द्वारा 5 घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों के नाम 50 वर्षीय सुरेंद्र यादव, 52 वर्षीय राकेश दुबे व 32 वर्षीय बबलू यादव बताए गए। सोहागी पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। बताया जाता है कि टोल प्लाजा पर उस वक्त एक ट्रक खड़ा था जिससे बचने ड्राइवर ने कार डिवाडर पर चढ़ा दी थी।
