महिला के सनसनीखेज आरोपों के बाद एफआईआर दर्ज
इंदौर। 38 साल की महिला ने मौलवी पति पर न्यूड वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका पति मिठाई में नशीली चीज खिला देता है और सोते समय वीडियो बनाने के बाद उसके अंडरगारमेंट्स जादू-टोना के लिए ले जाता है। मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत पर पुलिस ने मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं महिला के वकील एनके सोनी ने बताया कि पीड़िता का पति आशिक मिजाज व्यक्ति है। पिछले माह भी उसने मारपीट की तो केस दर्ज हुआ था। उसने दूसरा निकाह कर लिया और चाहता है कि पहली पत्नी घर से खुद ही निकल जाए।
पूरे घर और बाथरूम तक में लगवाए सीसीटीवी कैमरे
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह बड़वाली चौकी के पास रहने वाले मौलवी से 2010 में हुआ था। परिवार गरीब होने के कारण उसे दहेज में ज्यादा कुछ नहीं मिला तो वह मांग कर प्रताड़ित करने लगा। बेहोशी की हालत में मौलवी पति उसका न्यूड वीडियो बनाता है और ताबीज बनाने व जादू-टोना के लिए अंडरगारमेंट्स भी ले जाता है। महिला के मुताबिक मौलवी ने घर में बाथरूम तक में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और वह कपड़े चेंज करने से लेकर बाथरूम में नहाने तक के वीडियो बनाता है। इतना ही नहीं, प्रताड़ना इस हद तक है कि पति दिन-दिन भर भूखा रखते हुए घर में ताला लगाकर चला जाता है। वह भाइयों की मदद से जैसे-तैसे जिंदगी काट रही है।
मदरसों में लड़कियों के साथ हरकत पर निकाला गया
पीड़िता ने बताया कि सात माह पहले तक वह मौलवी था, उसे मदरसे की लड़कियों के साथ गलत हकरत करने पर मस्जिद कमेटी ने निकाल दिया। धार्मिक चोला ओढ़कर गंदी हरकतें करने के मामलों की कई शिकायतें की गई थी। बीते 3 साल से प्रताड़ना का सिलसिला बढ़ गया और उसने दूसरी शादी कर मुङो घर से बाहर करने का षड़यंत्र रचकर परेशान किया। पीड़िता के वकील का कहना है कि पुलिस ने घरेलू हिंसा कानून के तहत महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और मौलवी को भरण पोषण मामले में नोटिस दिया जा रहा है।
