Type Here to Get Search Results !

भेड़ाघाट पुलिस ने शातिर लुटेरे शरीफ खान को चंद घंटों में साथियों सहित दबोचा

चाकू अड़ाकर बाइक सवार से की थी लूट

 जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह चाकू अड़ाकर बाइक सवार को लूटने वाले तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने घेराबंदी कर चंद घंटों में दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आमाहिनौत निवासी धनराज मकान बनाने मिस्त्री का काम करता है और वह शेविंग कराकर बाइक के समीप आया तभी शिल्पी नगर में रहने वाला शरीफ खान अपने दो साथियों के साथ आया और चाकू अड़ाकर जेब में रखा पर्स छीन कर भाग गया। इस घटना के बाद धनराज चक्रवर्ती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और लुटेरों की बाइक का नंबर व हुलिया बताया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर एएसपी शिवेश सिंह बघेल व सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने लुटेरों को पकड़ने नाकाबंदी कराई। भेड़ाघाट टीआई शफीक खान ने आरोपियों के हुलिया के अधार पर उनकी बाइक क्रमांक एमपी 20 एमटी 6307 की तलाश की और चंद घंटों में शातिर लुटेरे शरीफ के साथी रामलाल व विजय कोल को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे पर्स में रखे 29 सौ रुपए, आधार कार्ड आदि बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के बाद कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। तीनों लुटेरों को सरगर्मी से तलाश कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भेड़ाघाट शफीक खान के नेतृत्व में उप निरीक्षक अशोक त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक डाल सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, सैनिक रामगोपाल सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.