ब्रांडेड बताकर बेच रहे थे, पुलिस के साथ कंपनी के अधिकारी पहुंचे
जबलपुर। अंतराष्ट्रीय स्तर के ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर बड़ा फुहारा क्षेत्र में नकली कपड़ा का कारोबार करने वाले पीपल वाला शॉप सहित 5 दुकानों में रेमण्ड कपड़ा कंपनी के क्वालिटी चैक अधिकारियों के साथ लार्डगंज पुलिस ने छामापार कार्रवाई की है। कपड़ा व्यापारियों की दुकान/गोदाम से भारी मात्र में शर्ट-पेट की पीस एवं भारी मात्र में थान का कपड़ा जब्त किया है। पुलिस व रेमण्ड कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में कपड़ा जब्त कर लार्डगंज थाना लाया गया है। पुलिस ने उक्त सभी दुकान संचालकों को अपना पक्ष रखने के लिए बिल-बाउचर सहित थाने बुलाया है।
मीनाक्षी कलेक्शन, विनय कटपीट,रानी साहिबा पर भी छापा
लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि रेमण्ड कपड़ा कंपनी में कार्यरत पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से शिकायत कर बताया, कि बड़ा फुहारा क्षेत्र में कुछ व्यापारी कपड़ों में अनाधिकृत रूप से रेमण्ड का लोगो लगाकर नकली कपड़ा बेचने का कार्य कर रहे हैं। तथाकथित एवं चिन्हित व्यापारियों द्वारा चोरी छिपे नकली कपड़ों का कारोबार किया जा रहा है, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ ब्रांड की छवि धूमिल हो रही है। लार्डगंज पुलिस के साथ रेमण्ड कपड़ा कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी मोहम्मद आकिब ने पीपल वाला शॉप, मीनाक्षी कलेक्शन, विनय कटपीस, रानी साहिबा एवं आनंद कपड़ा दुकान में दबिश दी। दुकानों से जब्त हुए कपड़ों की विधिवत जांच परीक्षण किया जा रहा है। कपड़ा नकली होने की स्थिति में रेमण्ड कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

