Type Here to Get Search Results !

विजय नगर के मल्टीप्लेक्स में साउंड सिस्टम लगाया नहीं, हड़प लिए 33 लाख

पुलिस ने इंदौर के व्यापारी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

 जबलपुर। विजय नगर थानाक्षेत्र में एसआर मॉल के मल्टीप्लेक्स में जेबीएल कंपनी के साउंड सिस्टम लगाने के नाम पर इंदौर के व्यापारियों ने लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। फर्म के प्रोपराइटर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि श्रीराम होम्स फर्म के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विजय नगर में एसआर मॉल का निर्माण कराया गया है। जिसमें दो मल्टीप्लेक्स भी बने हैं। इन दोनों मल्टीप्लेक्स में जेबीएल के साउंड सिस्टम लगने थे। जिसके लिए इंदौर के सप्लायर अंकुल चौधरी और इंद्रनील से एग्रीमेंट कर उसे करीब 33 लाख रुपए का भुगतान चैक के माध्यम से किया गया। अंकुर और इंद्रनील ने एक मल्टीप्लेक्स का साउंड सिस्टम तो भेज दिया लेकिन दूसरे मल्टीप्लेक्स का साउंड सिस्टम आज तक नहीं भेजा। जिनसे त्रस्त होकर पीड़ित ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.