जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को
कटनी - जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में सत्र 2021-22 के लिये कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अप्रैल को होगा। जिसके प्रवेश पत्र www.navodaya.gov.in एवं www.cbseitms.nic.in पर उपलब्ध करा दिये गये हैं। परीक्षार्थी इन वेबसाईट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। समस्त परीक्षार्थियों को कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुये मास्क, 50 एमएल सैनेटाईजर, पारदर्शी पानी बॉटल साथ में लाने के लिये कहा गया है। इसके साथ ही समस्त परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, नीला व काला पेन एवं प्रवेश पत्र को प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित कराकर साथ लाना अनिवार्य होगा।

.jpg)