Type Here to Get Search Results !

27 अप्रैल को कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी




 27 अप्रैल को कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर एक प्रस्तुति तैयार करेंगे। देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। देश में शनिवार की सुबह पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,527 मामले दर्ज किए गए। जबकि पिछले दिन 2,451 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि देश में कोविड से 33 मौतें भी दर्ज की गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड से उबरने की दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की शनिवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार देश में साप्ताहिक संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत है, जबकि रोजाना संक्रमण दर में 0.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीच, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज शनिवार को 187.65 करोड़ को पार कर गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शाम 7 बजे तक 17 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.