Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न 20 अप्रैल तक किया जाएगा दावा-आपत्तियों का निराकरण



जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
20 अप्रैल तक किया जाएगा दावा-आपत्तियों का निराकरण


रायसेन -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नगरीय निकाय और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2022 हेतु प्रक्रिया एवं समय सारणी में निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए संशोधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा मतदाता सूची के संबंध में 11 अप्रैल तक प्राप्त दावा-आपत्तियां के निराकरण हेतु 16 अप्रैल तक की समयावधि निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब जॉच सूची एवं डुप्लिकेट सूची की सघन जॉच और भौतिक सत्यापन हेतु 20 अप्रैल की समयावधि निर्धारित की गई है। निराकृत दावा आपत्ति आवेदन पत्रों की ईआरएमएस में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित है। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड, ग्राम पंचायतों तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई को किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.