परीक्षा के दौरान गर्मी को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिए निर्देश
कटनी
- गर्मी को देखते हुए 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित की जा रही कक्षा 3, 4, 6, 7वीं की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने जिले के सभी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को स्कूलों में परीक्षा के दौरान बैठक व्यवस्था, बिजली, पानी, ओआरएस घोल, पंखे, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

