Type Here to Get Search Results !

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री व्यास ने नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण




राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री व्यास ने नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कटनी. 12 अप्रैल - जिले के नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2022 के पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रकाश व्यास प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन व केन्द्रों का निरीक्षण कर समीक्षा कर रहे हैं।

मंगलवार को प्रेक्षक श्री व्यास ने नगरीय क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों व वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही बीएलओ को मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद विजयराघवगढ़ का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। साथ ही नगर परिषद कैमोर और बरही के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण किया और बीएलओ को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.