घर में घुसकर मारपीट,जान से मारने की धमकी, गढ़ा में महिला ने कराई एफआईआर
जबलपुर। गढ़ा गौतम मढ़िया के पास रहने वाले परिवार ने जरूरत पड़ने पर निर्धारित ब्याज पर 2 लाख कर्ज लिया, जिसके एवज में सूदखोर 10 लाख रुपए वसूल चुका है। सूदखोर ब्याज पर ब्याज लगा हुए कर्ज मुक्त करने के लिए 10 लाख रुपयों की और मांग कर रहा है। रुपए न मिलने पर सूदखोर और उसके साथी ने महिला के घर में घुसकर हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत गढ़ा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 452,294,506, 34 का अपराध पंजीबद्ध करते हुए ममाले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। गढ़ा थाना पहुंची रश्मि बिल्थरे पांडे ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ साल पहले अब्बू खान से 2 लाख रूपए का कर्ज लिया था। अब्बू खान को रश्मि और उसका पति बलराम पांडे अब तक करीब 10 लाख रुपए दे चुके हैं। अब्बू खान अभी भी कर्ज और ब्याज की रकम 10 लाख होना बताकर धमकी दे रहा है। 26 मार्च की रात करीब 11:30 बजे अब्बू खान अपने साथी के आया और रश्मि से कहने लगा कि कहां है तेरा पति मुङो 10 लाख रुपए चाहिए हैं। अब्बू ने जाते-जाते धमकाया कि रकम अदा कर दो नहीं तो पति को जान से खत्म कर देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
