गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तक
रायसेन- रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग का कार्य निरंतर जारी है। कृषकों की सुविधा हेतु स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। पूर्व में स्लाट बुकिंग की तारीख 13 अप्रैल थी। सभी कृषकों से शीघ्र ही अपनी पंजीकृत फसल के विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग निर्धारित करने का आग्रह किया गया है। कृषक को स्लॉट बुकिंग हेतु उपार्जन केन्द्र एवं दिनांक का चयन करने की सुविधा दी गई है, साथ ही कृषक द्वारा विक्रय हेतु लाई जाने वाली गेहूं की मात्रा भी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। ऐसे कृषक जो समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करना चाहते हैं, वे www.mpeuparjan.nic.in पर 17 अप्रैल 2022 तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसके उपरांत स्लॉट बुकिंग सुविधा बंद कर दी जाएगी।