कर्फ्यू में मिली 4 घंटे की छूट, मुक्कमल शांतिपूर्ण रहा शहर
खरगोन 15 अप्रैल 2022। खरगोन शहर में शुक्रवार को सुबह और शाम को दो बार 2-2 घंटे की छूट दी गई। शुक्रवार को दी गई छूट महिला और पुरुष दोनों के लिए रही। साथ ही फल सब्जी, किराना, शासकीय उचित मूल्य की दुकानें, इलेक्ट्रिक रिपेरिंग की शॉप,स्वीट नमकीन और मेडिकल की दुकानें भी खुली रखी गई। छूट के बाद इंदौर संभागायुक्त ड़ॉ. पवन शर्मा, आईजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री तिलक सिंह, कलेक्टर श्रीमति अनुग्रहा पी. और एसपी श्री रोहित काशवानी ने बाजारों में नजरें गाडी रखी। शुक्रवार को घरों में नमाज भी की। कर्फ्यू में छूट सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक रही।
