Type Here to Get Search Results !

हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर का उपयोग अनिवार्य



हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर का उपयोग अनिवार्य

रायसेन - जिन क्षेत्रों में कम्बाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई की जाती हैं वहां हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर के उपयोग को अनिवार्य किये जाने एंव रीपर कम्बाइन्डर के उपयोग को बढ़ावा दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में कृषकों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिये उपयोगी मशीने जैसे हैप्पी सीडर, जीरो ट्रिल सीड ड्रिल, रिमर्सिवल प्लाऊ. स्ट्रा रीपर रेक, वेलर एंव ग्रेडर आदि यंत्रों को कृप करने के लिये प्रेरित किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। साथ ही इस कदम से गर्मियों में लगने वाली आग की दुर्घटनाओं से होने वाले जन-धन के नुकसान पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। ऐसे क्षेत्रों में जहां कम्बाइन हार्वेस्टर से गेंहू की फसल कटाई की जा रही है वंहा पर हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर के उपयोग को भूसा बनाने हेतु अनिवार्य किया गया है। बिना स्ट्रारीपर के हार्वेस्टर से फसल कटाई पर पूर्णतः प्रतिबंध है।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.