Type Here to Get Search Results !

हाइवे से लगी 13 करोड़ की ढाई एकड़ जमीन माफिया से मुक्त कराई

गौर-गौरैया घाट के समीप पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई 

जबलपुर। गौर गौरैया घाट पास हाईवे से लगी शासकीय जमीन पर माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया गया। भू-माफिया ने अपनी निजी जमीन के किनारे पड़ी शासकीय मद की जमीन पर फेंसिंग कर आम रास्ते को बंद कर दिया था। राजस्व अधिकारियों ने मौके पर नाप-जोख करने के बाद जेसीबी मशीन से फेंसिंग तार और पोल हटवा दिए हैं। कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा एवं जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक द्वारा थाना बरेला चौकी गौर अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 12-ए से गौर जमतरा के लिए जाने वाले रास्ते पर सीमेंट के पोल गाड़कर तार की फेंसिंग करते हुए 2.5 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 करोड़ रु पए है। माफिया ने जमीन पर अवैध कब्जा कर आम रास्ता को भी बंद कर दिया था। सयुंक्त टीम ने शासकीय जमीन पर बंद रास्ते को पुन: बहाल कर करीब ढाई एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया है। विवाद होने की आशंका पर कार्रवाई दौरान डीएसपी अपूर्वा किलेदार, तहसीलदार श्याम चंदेले, नायाब तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी, टीआई बरेला जितेन्द्र यादव, गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा सहित थाना खमरिया, रांझी,ग्वारीघाट थाना का मौके पर मौजूद रहा। वहीं नगर निगम के लक्ष्मण कोरी, ब्रजकिशोर तिवारी, राजू रैकवार अतिक्र मण दस्ता के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल रज्जाक निवासी बड़ी ओमती नया मोहल्ला के विरूद्ध अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट करना, आर्म्स एक्ट, वन्य प्राणी अधिनियम, धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.