कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में दो ठगों की किया गिरफ़तार
जबलपुर। सराफा कारोबारी को नकली चांदी की सिल्ली देकर असली चांदी के आभूषण हड़पने वाले शातिर ठगबाजों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए ठगबाजों से शहर में इस तरह की हुई अन्य ठगीबाजी के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया गया है। कोतवाली टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक सराफा निवासी कृष्ण कुमार सोनी ने शिकायत देकर बताया कि उनकी सराफा में सोने चांदी की दुकान है। कुछ दिन पहले 2 युवक आए और कहने लगे हमारे पास चांदी की सिल्ली है, इसको लेकर आप हमें उतने ही वजन के चांदी के जेवर दे दीजिए। कृष्ण कुमार ने सिल्ली का वजन चैक किया तो वह 1300 ग्राम की थी, जिसके बाद कृष्ण कुमार ने उतने की वजन के चांदी के जेवर उन्हें दे दिए। दोनों युवकों जाने के बाद कृष्ण कुमार सोनी ने सिल्ली को गौर से देखा तो वह नकली निकली। सिल्ली में सिर्फ चांदी की मोटी परत चढ़ी हुई थी। पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू करते हुए 24 घंटे के अंदर अभिषेक सोनी एवं आकाश नामदेव निवासी उपरैनगंज को गिरफ्तार कर लिया है।