Type Here to Get Search Results !

मामा-भांजी का रिश्ता किया कलंकित, विजय नगर में नाबालिग से किया बलात्कार

अधारताल में पेट्रोल पंप कर्मी ने किया युवती से रेप 

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से उसके मुंहबोले मामा ने बलात्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि दीक्षितपुरा निवासी मोहित अग्रवाल 15 वर्षीय लड़की को बहलाफुसलाकर अपने विजय नगर स्थित किराए के मकान में ले गया और डरा धमकाकर रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि मोहित अग्रवाल राखी बांधने वाली अपनी मुंहबोली बहन के घर आता जाता था और उसकी 15 वर्षीय भांजी पर गलत नीयत रही। उसे वह घुमाने की बात कहकर विजय नगर ले गया और किराए के मकान में ले जाकर बलात्कार किया और किसी न बताने की धमकी दी। बताया जाता है कि मोहित द्वारा उसे फिर साथ चलने की बात कहकर परेशान किया जाने लगा तो लड़की ने परिजनों से बता दिया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मोहित अग्रवाल को धारा 376 एवं पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

शादी से किया इंकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सिहोरा निवासी विवेक दाहिया से उसकी जान पहचान थी। पेट्रोल पंप में कार्यरत विवेक ने जाल में फसाकर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इंकार कर रहा है। युवती का कहना है कि विवेक ने दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। पुलिस ने धारा 376 का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.