Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर एवं एसपी ने किया धुंधड़का गौशाला का निरीक्षण


मंदसौर 5 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा धुंधड़का गौशाला का निरीक्षण किया गया ।  निरीक्षण के दौरान गोशाला में निर्मित वृहद आकार के पोलिपोण्ड, गोमाता की परवरिश, गाय के गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पाद, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट गोशाला हेतु निर्मित किये जा रहे घास गोदाम,प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया । साथ ही उन्होंने गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा गगौशाला का व्यवस्थित संचालन किये जाने हेतु प्रशंसा की। इस अवसर पर म.प्र. शासन के 1 मार्च से 5 मार्च तक पौध रोपण अभियान के अंतर्गत तीनो अतिथियों द्वारा गोशाला परिसर में पौधरोपण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार सत्यम, जिला योजना अधिकारी डॉ जे के जैन, सीईओ श्री पी सी वर्मा, सहायक यंत्री श्री सुनील व्यास, उपयंत्री श्री ओ पी सैनी ,पंचायत अधिकारी श्री लोकेश दुबे, पंचायत सचिव श्री जगदीश धाकड़ , थाना प्रभारी दलौदा श्री परिहार जी , गो शाला अध्यक्ष श्री आशाराम पाटीदार, गौशाला में स्वेच्छा से प्रशंसनीय सेवा दे रहे पशु चिकित्सक डॉ अर्जुन पाटीदार, ग्राम पंचायत धुँधड़का के सरपंच व समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित थे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.