Type Here to Get Search Results !

120 करोड़ से मदन महल टर्मिनल होगा चकाचक, सांसद राकेश सिंह का अधिकारियों के साथ मंथन

पश्चिम मध्य रेल अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश 

जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन 120 करोड़ की लागत से सुविधायुक्त टर्मिनल स्टेशन बन जाएगा। सांसद राकेश सिंह पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम सुधीर गुप्ता और जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय विश्वास के साथ मदनमहल स्टेशन का निरीक्षण किया और प्लेटफार्म नंबर 1 पर चल रहे कार्यों को देखा। अधिकारियों ने स्टेशन टर्मिनल की ड्राइंग के साथ सांसद को विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद सांसद ने अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में रेलवे के विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले नंबर एक पहुंचे। यहां मुख्य स्टेशन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।

 पाहरुआ में बनेगा नया स्टेशन, थीम बेस्ड स्टेशन बनेगा भेड़ाघाट

जबलपुर रेल मंडल में एक नया स्टेशन छपरा-पहरु वा को बनाया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन जल्द ही नए रूप में सुसिज्जत नजर आएगा। इसे थीम बेस्ड विकसित किया जाएगा। यह निर्णय अधिकारियों के साथ सांसद की बैठक में लिया गया। पमरे के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सांसद ने क्षेत्रीय लोगों की मांग से अवगत कराया और बताया कि डुंडी और सिहोरा कर बीच पहरु आ छपरा में नया रेलवे स्टेशन बनाए जाने से यहां के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। जीएम ने चर्चा में इस पर प्रारंभिक स्वीकृत दी है। पहरु आ के आसपास के ग्रामीणों की अर्से से मांग थी कि उन्हें ट्रेन का सफर करने के लिए सिहोरा या डुंडी जाना होता है।

 भेडाघाट को पर्यटन स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा

 भेड़ाघाट अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है। भेडाघाट स्टेशन को इसी तरह विकिसत करने की जरूरत है। इसका इस तरह विकास और सौंदर्यीकरण कराने की जरूरत है कि यहां से ट्रेन से आने वाले पर्यटक आकर्षित हो। इसे थीम्ड बेस्ड बनाया जाएगा। पमरे अधिकारियों के साथ बैठक में जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर बने कोच रेस्टोरेंट पर भी चर्चा हुई। ये रेस्टोरेंट बनकर तैयार है, 10 मार्च से इसकी शुरूआत होगी। वहीं मदनमहल में निर्मित हो रहे कोच रेस्टोरेंट के अप्रैल में शुरू होने की जानकारी दी गई। बैठक में प्रशासनिक अधिाकरी वीके अग्रवाल, प्रमुख मुख्य वाणज्यि प्रबंधक मुकुल शरण माथुर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश पाठक, मुख्य अभियंता एके पांडे, अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता, शाखा अधिकारी विश्वरंजन जेपी सिंह, उप मुख्य अभियंता विजय पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.