Type Here to Get Search Results !

स्कूली लड़की ने फ्रेंड के साथ मिलकर मौसेरी बहन का बनाया अश्लील वीडियो

माता-पिता की बेइज्जती का बदला लेने किशोरी का खतरनाक कदम 

जबलपुर। एक स्कूल छात्र ने अपने माता-पिता की बेइज्जती का बदला लेने अपनी मौसेरी बहन का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। परिजनों को यह जानकारी रिश्तेदारों से मिली तो मामला पुलिस थाने पहुंच गया। मदन महल पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की व उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है। मदनमहल पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसके पिता और आरोपी लड़की के पिता रिश्ते में साढू भाई हैं। दोनों साढू भाई में अक्सर विवाद होता रहता है। पीड़िता के पिता शराब पीकर आरोपी लड़की के मां-पिता को बेइज्जत करते रहते थे। मौसी-मौसा की इसी बात से नाबालिग लड़की गुस्से में थी और मौसा व मौसी को सबक सिखाने अपनी ही मौसेरी बहन का आपित्तजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

 दोस्त के साथ मिलकर बनाया वीडियो 

आरोपी लड़की ने स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़के के साथ मिलकर इसकी साजिश रची। उसकी मौसेरी बहन की एक लड़के से दोस्ती है। लड़के को मोहरा बनाकर पीड़िता का आपित्तजनक वीडियो बनवाया गया। इसके बाद आरोपी लड़की ने अपनी मौसेरी बहन का आपित्तजनक वीडियो दोस्तों, रिश्तेदारों में वायरल कर दिया था। मदनमहल पुलिस लड़की व उसके स्कूल दोस्त और पीड़िता के फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह माता-पिता की आए दिन होने वाली बेइज्जती का सिर्फ बदला लेना चाहती थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.