Type Here to Get Search Results !

बरगी में खेत की टपरिया में नाबालिग से रेप, गोसलपुर में रेपिस्ट ने युवती को पीटा

जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने बलात्कार किया और धमकी देकर भाग गया। बरगी पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य वारदात में गोसलपुर में युवती के साथ बलात्कार कर आरोपी ने मारपीट की और भाग गया। बरगी पुलिस ने बताया कि परिजनों के साथ 6 दिन पहले की घटना की रि


पोर्ट लिखाने आई 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह खेत में बनी टपरिया में अकेली थी, तभी गांव का ही रहने वाला अंकित बरकड़े पहुंचा और डरा धमका कर बलात्कार कर दिया। लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग गया। भयभीत लड़की ने किसी को नहीं बताया और शुक्रवार को हिम्मत कर अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर बरगी थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अंकित को पॉस्टो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

घर में जबरन घुसकर रेप किया फिर मारपीट

 गोसलपुर थाने में 32 वर्षीय महिला ने लवली उर्फ हरजीत सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। महिला के मुताबिक लवली जबरन उसके घर में घुस आया और धमकी देकर रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गोसलपुर पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच 2014 से प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन महिला की रिपोर्ट पर लवली के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.