Type Here to Get Search Results !

हिंदी विधाओं में प्रकाशित श्रेष्ठ कृतियों के लिए दिए जाएंगे आर्कषक पुरस्कार



खरगोन 03 मार्च 2022। राज्य की साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् भोपाल की 

पुरस्कार योजना के अंतर्गत हिंदी विधाओं में प्रकाशित श्रेष्ठ कृतियों के लिए वर्ष 2018, 19, 

20, एवं 2021 तक पुरस्कार योजना के अंतर्गत 13 अखिल भारतीय पुरस्कार प्रत्येक के 

लिए 1 लाख रूपए एवं 15 प्रादेशिक पुरस्कार प्रत्येक को 51 हजार रुपए के पुरस्कार दिए 

जाएंगे। इसके लिए लेखकों एवं प्रकाशकों से हिंदी विधाओं में प्रकाशित श्रेष्ठ कृतियां उसी 

वर्ष की पुस्तकें आमंत्रित हैं। साथ ही प्रदेश की छः बोलियों के श्रेष्ठ कृतियों पर 

वर्ष 2020 एवं वर्ष 2022 पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुस्तकें आमंत्रित हैं। प्रत्येक के 

लिए 51 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक पुरस्कार के लिए पुस्तक 

की तीन प्रतियां प्रविष्टि के लिए भेजनी होंगी। आकादमी में कार्यालयीन समय में पुस्तकें 

प्राप्त होने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। इसके पश्चात पुस्तकों पर 

विचार नहीं किया जाएगा। नियमावली और विवरण के लिए साहित्य अकादमी संस्कृति 

भवन से दूरभाष नं. 0755-2554782 पर, वेबसाईट http:/mpsahityaacademy.com तथा 

ईमेल sahityaacademy.bhopal@gmail से सम्पर्क किया जा सकता है।  






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.