रेलवे बोर्ड मेंबर डॉ अभिलाष पांडे ने बैठक में दिए अहम सुझाव
नई दिल्ली। ट्रेन में यात्र करने वाले सीनियर सिटीजन्स को किराए में मिलने वाली रियायत जल्द शुरू की जाए एवं मरीजों के लिए जबलपुर से सुबह नागपुर व्हाया घंसौर-नैनपुर-गोंदिया इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ की जाए। यह प्रस्ताव व सुझाव भाजयुमों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व रेलवे बोर्ड के मेम्बरअभिलाष पांडे ने रेल भवन नई दिल्ली में आयोजित बैठक में दिए। बैठक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पीके कृष्णदास की अध्यक्षता व बोर्ड के सदस्यों सहित राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
दयोदय एक्सप्रेस अजमेर से माउंट आबू तक बढ़ाई जाए
बैठक में डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा सीनियर सिटीजन्स को पुन: रियायत दी जाना चाहिए। उन्होने इसके अलावा सुझाव दिए कि रेलवे को स्वच्छता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पॉलीथिन की जगह कम्पोजटेबिल प्लास्टिक बैग का उपयोग करना चाहिए ,ताकि आसानी से बैग कम्पोज हो सके और प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत व सेव पर्यावरण का सपना पूरा हो सके। अभिलाष पांडे ने कहा कि ट्रेन के अंदर फूड क्वालटी इम्प्रूवमेन्ट के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है,इसके लिए हम रेलवे की तरफ से डिविजनल स्तर में फूड ट्राली का उपयोग कर सकते हैं , जिसमे ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा हो ताकि यात्रियों को अच्छी क्वालिटी का भोजन और अन्य जरूरत की वस्तु मिल सके। साथ ही कोरोना के समय जो ट्रेन स्टापेज बंद हुए हैं,उनके स्टॉपेज बढ़ाने चाहिए। साऊथ को जाने वाली ट्रेन जबलपुर से गोंदिया व्हाया घंसौर , नैनपुर , बालाघाट ट्रेन ट्रेक पूरा तैयार है ,इस ट्रैक पर ट्रेन का संचालन बढ़ाया जाए , जिससे यात्रियों का पैसा और समय दोनों बचेगा। जबलपुर से अजमेर जाने वाली दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन को बढ़ा कर अजमेर से माउंट आबू तक किया जाए ,ताकि बड़ी संख्या में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के धर्मावलंबी जो इस पूरे रु ट से जाते हैं उन्हें सुविधा होगी साथ ही,यह एक पर्यटक स्थल है यहां तक आसानी से पर्यटक पहुंच सकेंगे, इससे रेलवे का राजस्व बढ़ेगा।