Type Here to Get Search Results !

अमर शहीद क्रांतिवीरों को युवाओं ने किया याद, लिया देश के लिए मर मिटने का संकल्प

तरुण शक्ति ने शहीदों को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की जबलपुर। देश की आजादी की मशाल जलाने वाले और स्वतंत्र राष्ट्र के निर्माण में प्राणों का बलिदान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की पुण्य तिथि पर युवाओं ने उनसे प्रेरणा लेकर देश के लिए मर-मिटने का संकल्प लिया। कटंगा तिराहे के समीप शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए बड़ी संख्या में तरुण शक्ति संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। तरुण शक्ति के प्रमुख एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरिया ने कहा कि संगठन ने भारत सरकार से क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते हुए देश भर में अभियान चलाया है और इससे जुड़कर युवा शक्ति मांग पूरी होने तक आग्रह करती रहेगी। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर वर्षो से कार्यक्रम आयोजित करने वाले डिम्पी बिंद्रा सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे। महाकोशल चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एंव मांग की है कि क्रांतिवीरों को भारत रत्न सम्मान दिया जाए।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.