Type Here to Get Search Results !

सतपुला ब्रिज के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा, पुलिस कर रही पड़ताल

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के सतपुला ब्रिज के नीचे रेल ट्रैक की पुलिया के अंदर एक युवक की लाश मिली। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके शरीर पर कटने-छिलने व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना पर रांझी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की हत्या की गई या हादसे का शिकार हुआ, पुलिस जांच कर रही है। रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया, कि ट्रैकमैन संजय रजक ने शव की सूचना दी थी। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 साल के आसपास होगी। युवक के पास बिना बैटरी का की-पैड मोबाइल, 4 सिम कार्ड और नागपुर का विजिटंग कार्ड मिले हैं। युवक ने जींस और टी शर्ट पहना है। शरीर में दाहिने पैर की उंगली में छिलने के निशान मिले है। दाहिना हाथ टूटा हुआ और सिर पर चोट हैं। शरीर में ग्रीस के निशान मिले हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक के चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.